Monday 10 November 2014

सतलोक आश्रम के संस्थापक संत रामपाल जी महाराज सोमवार को भी हाई कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए।

चंडीगढ़। सतलोक आश्रम के संस्थापक संत रामपाल जी महाराज सोमवार को भी हाई कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए मामले में फैसला दोपहर दो बजे तक सुरक्षित रख लिया। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर 10 नवंबर तक कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था।
उधर, संत समर्थक महिलाएं और बच्चे आश्रम के द्वार पर डटे हुए हैं तो पुरुष अंदर मोर्चा संभाले हुए हैं। संत रामपाल का आश्रम चंडीगढ़ मार्ग पर बरवाला में है। उनके अनुयायियों ने संत की अस्वस्थता का हवाला देते गिरफ्तारी का आदेश मानने से साफ इन्कार कर दिया।
प्रशासन ने संत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने को तैयार रहने को कहा है। मालूम हो कि संत पर अदालती काम में दखल देने का आरोप है। इसी मामले में उन्हें कई बार पेशी के आदेश हो चुके हैं लेकिन वह पेश नहीं हुए।
गैर जमानती वॉरंट जारी होने के बाद संत रामपाल ने सत्संग का बहाना लेकर हजारों श्रद्धालुओं को आश्रम में जमा कर लिया। उनमें से कुछ अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं। मुख्य गेट पर हजारों संख्या में महिलाएं, पुरुष अनुयायी बैठे हुए हैं।
आश्रम की तरफ से बताया गया कि अगर प्रशासन ने उन्हें जबरन गिरफ्तार किया तो हम इसका विरोध करेंगे। संत रामपाल स्वस्थ्य होने पर कोर्ट जाएंगे।

No comments:

Post a Comment